एक विवाह ऐसा भी! तेलंगाना में जुड़वा भाइयों ने 2 जुड़वा बहनों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाए

Feb 25, 2026 09:55 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

लोगों ने कहा कि यह शादी जल्द ही पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बन गई। जैसे ही लोगों को इस विवाह के बारे में पता चला, गांव वाले बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। यह शादी तेलंगाना में हुई है।

एक विवाह ऐसा भी! तेलंगाना में जुड़वा भाइयों ने 2 जुड़वा बहनों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाए

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हाल ही में हुई एक अनोखी शादी सबका ध्यान खींच रही है। यहां एक ही शादी समारोह में जुड़वां भाइयों ने दो जुड़वा बहनों से शादी रचाई है। जानकारी के मुताबिक विजय और विनय ने जुड़वां बहनों कीर्तना और कीर्ति से विवाह किया है। यह शादी इंटरनेट पर लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बन गई है और दोनों जोड़ियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। दोनों भाई और दोनों बहनें हूबहू एक जैसे दिखते हैं।

रिपोर्ट्स में सामने आई विडियोज में दोनों जोड़े पारंपरिक कपड़े पहनकर स्टेज पर एक-दूसरे के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ लोग इस खुशनुमा सीन को देखकर बेहद खुश हो रहे थे तो वहीं कई लोग हैरत में भी पड़ गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों भाई-बहनों के फीचर्स लगभग एक जैसे होने के कारण, कई रस्मों के दौरान भाइयों और बहनों में फर्क करने में दिक्कतें भी आईं।

जुट गई भीड़

यह समारोह शुरुआत में एक निजी फैमिली फंक्शन ही होने वाला था। हालांकि जल्द ही यह शादी जल्द ही पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बन गई और गांव वाले बड़ी तादाद में दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले शायद ही कभी उन्होंने इस तरह की शादी देखी थी।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

लोग इस शादी को लेकर इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इस खबर पर मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, “गंभीर सवाल: ये एक दूसरे के पार्टनर की पहचान कैसे करेंगे?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोग आखिर ऐसा कर कैसे लेते हैं। मुझे तो अलमारी में मेरे मोजे की भी जोड़ी नहीं मिलती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “स्वर्ग में बना चमत्कार।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।