Video: मुझे जलन हो रही, हमें तो कुछ मिलता ही नहीं; भारत में तेल की कीमत सुन बोला पाकिस्तानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी युवक भारतीय साइड से पेट्रोल की कीमत और बिजली सप्लाई के बारे में पूछता है, जिसके जवाब में मिली जानकारी सुनकर वह बिना किसी संकोच के कहता है कि हमारे यहां तो कुछ मिलता ही नहीं, मुझे तो बहुत जलन हो रही है यार!

Video: मुझे जलन हो रही, हमें तो कुछ मिलता ही नहीं; भारत में तेल की कीमत सुन बोला पाकिस्तानी

अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक हल्के-फुल्के अंदाज में हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में पाकिस्तानी युवक भारतीय साइड से पेट्रोल की कीमत और बिजली सप्लाई के बारे में पूछता है, जिसके जवाब में मिली जानकारी सुनकर वह बिना किसी संकोच के कहता है कि हमारे यहां तो कुछ मिलता ही नहीं, मुझे तो बहुत जलन हो रही है यार!

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि भारत में पेट्रोल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है, वहीं पड़ोसी पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी तरफ खड़े युवक ने भारतीय व्यक्ति से सहजता से पूछा कि वहां पेट्रोल कितने का है और बिजली कितने घंटे मिलती है। भारतीय भाई ने बताया कि पेट्रोल सस्ता है… 100 रुपये और बिजली 24 घंटे उपलब्ध रहती है। जवाब सुनकर पाकिस्तानी युवक ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारे यहां तो कुछ मिलता ही नहीं, और फिर ठहाके लगाते हुए बोला कि मुझे तो बहुत जलन हो रही है यार।

बातचीत का यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे ‘कॉमेडी गोल्ड’ बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि राजनीति और बॉर्डर के बावजूद इंसानियत और हंसी का यह रूप देखकर दिल खुश हो गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस भाई ने जो सेल्फ-रोस्ट किया, वो किसी स्टैंड-अप कॉमेडियन को भी शर्मा देगा।

वायरल वीडियो में दोनों तरफ तैनात सुरक्षा बलों के जवान भी इस हल्के माहौल पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कई लोग इसे दोनों देशों के आम नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश मान रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट किया कि जब आम लोग बात करते हैं तो दीवारें कितनी आसानी से गिर जाती हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब पाकिस्तानी भाई को भारत घुमाने का प्लान बनाना चाहिए, जलन कम हो जाएगी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।