जब मशीनगन से छूटा सैनिक का कंट्रोल, घूम-घूमकर चारों ओर बरसाने लगी गोलियां; VIDEO वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि आर्मी ट्रक पर मशीनगन लेकर जा रहे एक सैनिक का नियंत्रण इसके ऊपर से हट जाता है। इसके बाद मशीनगन गोल-गोल घूमने लगती है और चारों तरफ गोलियों की बारिश होने लगती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि आर्मी ट्रक पर मशीनगन लेकर जा रहे एक सैनिक का नियंत्रण इसके ऊपर से हट जाता है। इसके बाद मशीनगन गोल-गोल घूमने लगती है और चारों तरफ गोलियों की बारिश होने लगती है। यह मशीनगन हेलीकॉप्टर पर माउंट होने के लिए होती है। वीडियो रूसी सेना का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं।

वीडियो में क्या नजर आ रहा

इस वीडियो एक एक्स पर वॉर मॉनीटर नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह याकबी-12.7 हैवी मशीनगन है। यह एक फोर बैरल की रोटरी डिजाइन वाली मशीनगन है। इसे आमतौर पर एमआई-24 हेलीकॉप्टर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस वीडियो में नजर आ रहा है कि इस भारी मशीन गन को एक ट्रक पर फिट किया गया है। माना जा रहा है कि जमीन से हवा में ड्रोन्स की काट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

कितने लोग मारे गए, जानकारी नहीं

वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक सैनिक की पकड़ मशीनगन से छूट जाती है। सैनिक संभलने की कोशिश करता है, लेकिन मशीनगन का झटका इतना तेज होता है कि वह ट्रक से दूर जा गिरता है। उसके पीछे खड़ा दूसरा सैनिक तुरंत नीचे झुककर किसी तरह खुद को बचाता है। इस तरह वह गोलियों की चपेट में नहीं आता है। विभिन्न रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि यह घटना रूसी सेना के अभ्यास के समय घटित हुई। हालांकि कहीं भी यह जानकारी नहीं मिली है कि इस दौरान कितने लोग मारे गए या घायल हुए। यह घटना किस जगह पर हुई इस बारे में भी कोई सूचना नहीं है।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

असल में यह वीडियो दिखाता है कि अगर हैवी मशीनगन को किसी गलत जगह पर सेट किया जाए तो किस तरह से जानलेवा हो सकती है। वीडियो खूब वायरल भी हुआ है और एक्स पर इसे 8.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इसके ओरिजिनल होने पर सवाल उठाया है। इनका कहना है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है। एक यूजर ने लिखा कि एक सैनिक को अच्छे से पता होता है कि उसके हथियार किस जगह पर हैं। फिर वह अपनी जान देने के लिए क्यों बंदूक के सामने आएगा?

वहीं, एक अन्य यूजर ने इस मशीनगन की खतरनाक क्षमता के बारे में बताया है। उसने लिखा कि मैंने चेक किया है। चार रोटेटिंग बैरल्स, हर मिनट 4000 से 5000 राउंड की फायरिंग। यह बहुत ज्यादा खतरनाक है। इसके सामने तो किसी भी तरह का कवर काम नहीं करने वाला है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।