VIDEO: अपना बना ल ना पूरा...स्कूल में टीवी पर अश्लील गाना चलाकर प्रधानाध्यापक ने भरे खर्राटे, सस्पेंड
महोबा में स्कूल की स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर लेटकर अश्लील गाना देखते हुए प्रधानाध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम से लेटे दिख रहे हैं।
Mahoba News: यूपी के महोबा में स्कूल की स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर लेटकर अश्लील गाना देखते हुए प्रधानाध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम से लेटे दिख रहे हैं। बीच-बीच में वे खर्राटे भी भर रहे हैं। वहीं सामने टीवी स्क्रीन पर तेज आवाज में भोजपुरी का अश्लील गाना ‘अपना बना ल ना पूरा राजा...’ चल रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए ने वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपित प्रधान अध्यापक रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया।
वायरल वीडियो खरेला थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र रोज की तरह स्कूल पहुंचते हैं और स्मार्ट क्लास में लगी डिजिटल टीवी में तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने लगते हैं। इसके साथ ही वे बेंच पर लेट जाते हैं और कुछ ही देर में सो जाते हैं। इसी बीच पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक आए दिन विद्यालय में पार्टी करते हैं। यही नहीं प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल आते हैं।
ग्रामीणों ने मनमानी की शिकायत बेसिक शिक्षाधिकारी से करते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग की है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी चरखारी अवनीश कुमार यादव से कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित प्रधान अध्यापक रमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकारी आवास में अश्लील हरकत
वहीं दूसरी ओर देविरया जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। बिजली विभाग के सरकारी आवास में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में शराब पिलाकर अश्लील हरकत करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के एसएसओ समेत कइयों के विरुद्ध छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि तीन जुलाई की रात उसकी एक सहेली उसे लेकर पुलिस लाइन के समीप स्थित बिजली विभाग सरकारी आवास पर पहुंची। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया गया, जिसमें शराब भी मिला दिया गया था। नशा होने के बाद वहां मौजूद बिजली विभाग के दो अधिकारी व कई अन्य अश्लील हरकत करने लगे। विरोध की तो उसके साथ हाथापाई तक की गई।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


