Hindi Newsवायरल न्यूज़ Hanuman Chalisa In UK Parliament in Bageshwar baba creates history viral video
ब्रिटेन की संसद में हनुमान चालीसा का पाठ, बाबा बागेश्वर भी थे मौजूद; VIDEO में देखें अद्भुत नजारा

ब्रिटेन की संसद में हनुमान चालीसा का पाठ, बाबा बागेश्वर भी थे मौजूद; VIDEO में देखें अद्भुत नजारा

संक्षेप:

ब्रिटेन की संसद में पहली बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में कई अधिकारी और सांसद शामिल हुए।

Jul 17, 2025 01:08 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्रिटेन की संसद में बुधवार को हनुमान चालीसा पाठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर बागेश्वर बाबा की मौजूदगी में गाए जा रहे हनुमान चालीसा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं और इस दौरान वह बुधवार को ब्रिटेन की संसद में पहुंचे थे। यहां उनके हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन ने समां बांध दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में ब्रिटेन संसद भवन में कई अधिकारी, सांसद और अन्य अतिथि चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं। बागेश्वर धाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “लंदन की संसद के इतिहास में पहली बार। सरकार द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ। संसद में आए सभी अतिथियों ने मनो भाव से पाठ किया।”

ये भी पढ़ें:कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा; बागेश्वर बाबा बोले
ये भी पढ़ें:‘कल ही चुनाव लड़ जाओ तुम, सांसद न बन जाओ तो कहना’, बाबा बागेश्वर - VIDEO

यह पहली बार है जब ब्रिटिश संसद में किसी भारतीय धार्मिक ग्रंथ का पाठ सार्वजनिक रूप से हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस क्षण को ऐतिहासिक बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे अत्यंत गौरव का अवसर भी बताया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।