गाड़ी है या चलता-फिरता लग्जरी रूम, वायरल हो गई गुजरात की ये कार; देखें VIDEO

Apr 10, 2026 08:50 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share

गुजरात के एक शख्स ने अपनी कार को एक लग्जरी रूम की तरह डिजाइन कर दिया है और उसे मॉडिफाई भी कर दिया है। यह कार सामान्य कार से कई फीट ऊंचाई में है। इसके चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे शीशे लगे हुए हैं, जो इसको और आकर्षक बना रहे हैं।

गाड़ी है या चलता-फिरता लग्जरी रूम, वायरल हो गई गुजरात की ये कार; देखें VIDEO

इस दुनिया को सुंदर बनाने में कलाकारों का बड़ा योगदान है। सदियों से कलाकारों के कारनामों से दुनिया हैरान भी होती आई है। ऐसा ही कुछ किया है गुजरात के एक शख्स ने। अपनी आई10 गाड़ी को युवक ने लग्जरी रूम की तरह मॉडीफाई कर सड़क पर दौड़ा दी। सड़क पर चलने के दौरान जो भी इस कार को देख रहा है उसकी नजरें कार पर से हट नहीं रही हैं। कार सामने आते ही लोग इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लेना चाह रहे हैं। ये कार अब लग्जरी रूम बनकर सड़क पर दौड़ रही है। आइए जानेत हैं इस कार में क्या-क्या खास बातें हैं।

कार में क्या-क्या है

सड़क पर दौड़ रही अजूबी कार का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों में कार को लेकर दिलचस्पी जगी है। एक शख्स ने सामान्य सी आई10 कार को एक लग्जरी रूम जैसा बना दिया और जो भी इसे देख रहा वो देखता ही जा रहा है।

कार में क्या है अलग

कार को मॉडिफाई करने के लिए पहले उसके ऊपर के हिस्से को काटा गया है। इसे काटने के बाद सामान्य से ज्यादा ऊंचाई वाला एक स्ट्रक्चर बनाया गया है, जो लगभग 10 फीट तक ऊंचा है। इस स्ट्रक्चर में ऊंचे-ऊंचे शीशों की खिड़कियां लगाई गई हैं। इसके अलावा कार की सीट में भी बदलाव किया गया है। इस कार की सीट सामान्य कार के मुकाबले अलग दिख रही है। इस अजीब बदलाव के साथ जब कार सड़क पर उतर रही है तो हर कोई हैरानी भरी नजरों से देख रहा है। कार में लगे ऊंचे-ऊंचे शीशे इसे ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं। सड़कों पर चल रही ये कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी यह कार काफी वायरल चल रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।