50 हजार रुपये का एक डायपर! महीने भर के खर्च से भी ज्यादा, क्या Gucci ने लॉन्च किया प्रोडक्ट

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि जितने पैसे में यह एक डायपर आता है, उतने में तो पूरे परिवार का महीने भर का राशन और बिजली बिल आसानी से निकल सकता है। इस महंगे डायपर की चर्चा इंटरनेट पर तेजी से फैली।

50 हजार रुपये का एक डायपर! महीने भर के खर्च से भी ज्यादा, क्या Gucci ने लॉन्च किया प्रोडक्ट

लग्जरी फैशन की दुनिया में अक्सर ऐसे अजूबे सुनने को मिलते हैं जो आम आदमी की समझ से परे होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है कि मशहूर ब्रांड गुच्ची (Gucci) ने 50 हजार रुपये के बेबी डायपर लॉन्च किए हैं। कहा जा रहा है कि 7 डायपर वाले एक प्रीमियम पैक की कीमत लगभग 500 डॉलर यानी करीब 50,000 रुपये है। इससे एक डायपर की कीमत 7 हजार रुपये के आसपास बनती है। लोग हैरान हैं कि क्या इतने महंगे डायपर पहनने से बच्चा रोना बंद कर देगा या सोना उगलेगा।

सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि जितने पैसे में यह एक डायपर आता है, उतने में तो पूरे परिवार का महीने भर का राशन और बिजली बिल आसानी से निकल सकता है। इस महंगे डायपर की चर्चा इंटरनेट पर तेजी से फैली और लोगों के बीच हलचल मचा दी। वायरल दावों के अनुसार, ये डायपर कोई साधारण प्लास्टिक वाले नहीं हैं। इन्हें ऑर्गेनिक कॉटन, एंटी-बैक्टीरियल लेयर और सॉफ्ट मेमोरी फोम जैसी हाई-क्वालिटी सामग्री से बनाया गया है। डायपर पर गुच्ची का सिग्नेचर 'GG' पैटर्न छपा होता है, ताकि बच्चा भी फैशन स्टेटमेंट दे सके।

फैक्ट चेक में क्या आया सामने

डायपर की पैकिंग भी लग्जरी है जो एक आलीशान बॉक्स में आते हैं, न कि साधारण थैली में। इंटनेट यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं कि क्या ऐसे डायपर पहनने के बाद बच्चा सीधे बोर्डिंग स्कूल के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, इस खबर का फैक्च चेक करने पर सच्चाई सामने आती है। Gucci ने आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बेबी डायपर लॉन्च नहीं किया है। यह सोशल मीडिया पर फैला एक वायरल मीम या डिजिटल मजाक है। ब्रांड वाकई बेबी क्लोदिंग और एक्सेसरीज बेचता है, मगर डायपर बेचे जाने वाला दावा गलत है।

इंटरनेट की दुनिया में ऐसी अफवाहें तेजी से फैलती हैं क्योंकि लोग हैरतअंगेज और हास्यास्पद खबरों को शेयर करना पसंद करते हैं। गुच्ची जैसे ब्रांड्स पहले से ही महंगे प्रोडक्ट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह खास दावा सिर्फ मीम्स तक सीमित है। जहां एक तरफ लग्जरी ब्रांड्स अपनी क्रिएटिविटी से चर्चा में रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ फेक न्यूज या मजाक आसानी से वायरल होकर लोगों को गुमराह कर सकते हैं। आम आदमी के लिए 50 हजार का एक डायपर सपने जैसा लगता है, लेकिन सच्चाई जानने के बाद राहत मिलती है कि यह सिर्फ एक मजाक था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।