
निकोलस मादुरो को US ने जिस कपड़े में गिरफ्तार किया, उसे खरीदने की होड़ मच गई; ट्रेंड होने लगा
गिरफ्तारी के बाद नाइकी टेक फ्लीस की गूगल सर्च में जबरदस्त उछाल देखा गया है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, नाइकी टेक की सर्च में दुनिया भर में तेजी आई, खासकर वेनेजुएला, अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका और चिली जैसे देशों में।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शेयर की गई तस्वीर में मदुरो को हथकड़ी लगी हुई दिखाया गया, जिसमें वे नाइकी टेक फ्लीस स्वेटसूट पहने हुए हैं। यह फोटो उस वक्त की है, जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में मदुरो को हिरासत में लिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें मदुरो ग्रे कलर के नाइकी टेक फ्लीस हुडी और जॉगर्स में नजर आ रहे हैं। यह फोटो तेजी से वायरल हो गई, जिससे सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इंटरनेट यूजर्स ने मजाक में कहा कि मदुरो को आधी रात में गिरफ्तार किया गया, लेकिन वे स्टाइलिश लुक में थे।
गिरफ्तारी के बाद नाइकी टेक फ्लीस की गूगल सर्च में जबरदस्त उछाल देखा गया है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, नाइकी टेक की सर्च में दुनिया भर में तेजी आई, खासकर वेनेजुएला, अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका और चिली जैसे देशों में। निकोलस मदुरो की तस्वीर वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही सर्च में स्पाइक दर्ज किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, एक्स और थ्रेड्स पर यूजर्स ने इस पर मीम्स शेयर किए, जिसमें मदुरो के आउटफिट को डायबोलिकल और क्रेजी बताया गया। कॉम्प्लेक्स स्टाइल और हाउस ऑफ हीट जैसे प्लेटफॉर्म्स ने बताया कि इस घटना ने नाइकी टेक फ्लीस को ट्रेंडिंग बना दिया है।
फैशन और राजनीति का अनोखा मेल
कुछ यूजर्स ने अपनी पोस्ट्स में कहा कि मादुरो की गिरफ्तारी ने नाइकी के लिए मुफ्त प्रचार कर दिया। इस उछाल से नाइकी के स्टॉक में भी असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। इस घटना ने फैशन और राजनीति के अनोखे मेल को उजागर किया है। नाइकी टेक फ्लीस को आरामदायक और स्टाइलिश स्पोर्ट्सवेयर के लिए जाना जाता है, जो अब मदुरो की गिरफ्तारी से जुड़ गया है। जहां एक ओर राजनीतिक विशेषज्ञ इस गिरफ्तारी के अंतरराष्ट्रीय प्रभावों पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं फैशन प्रेमी नाइकी टेक की खरीदारी के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नाइकी टेक फ्लीस हुडी की कीमत लगभग 100-150 डॉलर (9-13 हजार रुपये) है और इसे नाइकी की ऑफिशियल वेबसाइट या स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




