सांप के जहर का है शौकीन, अपने खून में मिलाया सैकड़ों का विष; अब बना़ 'जान का रक्षक'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कैलिफोर्निया का रहने वाला एक शख्स सांपों के जहर का शौकीन है। लगभग 18 सालों तक सांप विशेषज्ञ के तौर अपने करियर के दौरान इस शख्स ने अलग-अलग प्रजाति के और खतरनाक सांपों से अपने आप को कटवाया। अब इस शख्स के खून ने सर्प विष का एंटीडोट तैयार किया गया है।

सांप के जहर का है शौकीन, अपने खून में मिलाया सैकड़ों का विष; अब बना़ 'जान का रक्षक'

सांपों का जहर दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है अगर कोई इंसान के खून में यह जहर मिल जाता है तो बिना इलाज के उसकी मौत निश्चित मानी जाती है। हालांकि कई बार कुछ अजीब केस देखने को मिलते हैं कुछ ऐसे लोग जिनके ऊपर सांपों के जहर का असर नहीं होता.. भारत में ऐतिहासिक कहानियों में ऐसे लोगों का जिक्र है। अब वर्तमान में भी एक ऐसे शख्स का पता चला है जिसने अपने शरीर में कई सौ सांपों का जहर इन्जेक्शन के जरिए डाला है या फिर उनसे डसवाया है। हालांकि अब यह इंसान डॉक्टर्स की एक टीम के सहयोग के लोगों को सांप के काटने के बाद मरने से बचाने में मदद कर रहा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहानी साल 2017 में शुरू हुई, जब इम्यूनोलॉजिस्ट जैकब ग्लेनविले ने एक मीडिया रिपोर्ट में एक ऐसे इंसान के बारे में पढ़ा, जो कि कई खतरनाक सांपों से अपने आपको कटवा चुका था लेकिन फिर भी जिंदा था।

जैकब ने कहा कि जब मैंने उस न्यूज रिपोर्ट को देखा तो लगा कि जैसे हां यहाँ कोई हीरो है जो मदद कर सकता है।

जैकब ने बताया, "जब मैंने उसके बारे में पता लगाया तो उसका नाम टिम फ्राइड था और वह कैलिफोर्निया का रहने वाला था। वह अपने आप में सांप विशेषज्ञ था.. जो लगभग पिछले 18 सालों से खुद को सांपों से कटवा या उनके साथ रह रहा था, इसकी वजह से उसके शरीर में कई न्यूरोटॉक्सिन के प्रति प्रतिरक्षा तंत्र विकसित हो गया था।"

उन्होंने कहा, " जब मैं टिम से मिलने पहुंचा तो हमने मिलकर काफी सारी बातें की। मैंने टिम से कहा कि मुझे उनके खून में दिलचस्पी है.. उसे तो जैसे इसी बात का इंतजार था... उसने मुझसे कहा कि मैं इसी बात का इंतजार कर रहा था।"

बकौल जैकब इसके बाद उन्होंने और टिम ने साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। टिम ने उसी वक्त टीम को अपना 40 मिलीलीटर खून दिया।

आठ साल की मेहनत के बाद आखिर कार जैकब, और पीटर क्वाग, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक रिचर्ड जे स्टॉक ने टिम के खून से मिलाकर एक ऐसा एंटीवेनम बनाया.. जिससे 19 प्रकार के सांप के काटे हुए व्यक्ति (फिलहाल चूहों) की रक्षा की जा सकती है।

जैकब ने बताया कि इन आठ सालों में हमने टिम के खून के ऊपर बहुत सारे प्रयोग किए। इसमें सबसे ज्यादा अजीब बात यह थी कि उसके खून में अलग-अलग महाद्वीपों में पाए जाने वाले बहुत ही अलग प्रजातियों का जहर समाहित था। टिम अपने 17 साल और 9 महीने के सांप विशेषज्ञ के करियर में टिम बहुत सारी जगहों पर घूमा और उसने बहुत सावधानी पूर्वक यह रिकॉर्ड बनाया।

जैकब न कहा कि हम किसी और को टिम जैसा कुछ करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक है। सांप का जहर किसी की जान ले सकता है। टिम ने 2018 के बाद से अपने शरीर में सांपों का जहर इंजेक्ट करवाना बंद कर दिया था। वह अब एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी में काम कर रहा है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।