सोशल मीडिया पर फॉलोवर बनाइए बोनस पाइए, इस कंपनी के क्रेजी ऑफर से सब हैरान
आमतौर पर बोनस पाने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करनी होती है। कंपनी के टारगेट्स पूरे करने होते हैं। लेकिन चीन की एक कंपनी ने अनोखी स्कीम लांच कर दी है। पढ़िए क्या है पूरा मामला…

सोचिए कि आप जिस कंपनी में आप काम कर रहे हों, वहां पर आपसे कहा जाए कि आप खुद को सोशल मीडिया ब्रांड बनाइए। सिर्फ इतना ही नहीं, फॉलोवर्स बढ़ने पर आपको उसके बदले में पैसे भी मिलें तो कैसा होगा? चीन में एक एंटप्रेन्योर ने ऐसा ही कुछ किया है। उसने अपने कर्मचारियों ने पर्सनल सोशल मीडिया ब्रांड बिल्ड करने का कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि फॉलोअर काउंट के हिसाब से बोनस भी दिया जाएगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस बारे में खबर दी है।
क्रेजी बॉस के रूप में पॉपुलर
खबर के मुताबिक 39 साल के यू हाओ, ड्रीम टेक्नोलॉजी के फाउंडर और सीईओ हैं। वह अपने देश में एक क्रेजी बॉस के रूप में पॉपुलर हो रहे हैं। यू हाओ आए दिन कुछ न कुछ ऑनलाइन स्टंट करते रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने कर्मचारियों की सोशल मीडिया ग्रोथ पर इनाम देने का फैसला किा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एंटरप्रेन्योर ने एक नया प्लान शुरू किया है। इसके मुताबिक उनकी कंपनी के कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर हर 10 हजार फॉलोवर पर करीब 1.4 लाख रुपए का इनाम मिलेगा।
ड्रीम टेक्नोलॉजी को हाई-एंड रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स और स्मार्ट होम अप्लायंसेज के लिए जाना जाता है। यह कंपनी साल 2017 में शुरू हुई थी और तेजी से आगे बढ़ी। एक वक्त कंपनी की वैल्यू 6.6 बिलियन डॉलर थी। कंपनी साल 2026 के अंत तक अपनी वैल्यूएशन 22 डॉलर बिलियन तक बढ़ाना चाहती है।
क्या है इरादा
अब सवाल उठता है कि आखिर यू हाओ, अपने कर्मचारियों की ऑनलाइन प्रजेंस बढ़ाने पर जोर क्यों दे रहे हैं। असल में उनका मानना है कि कर्मचारियों के जितने ज्यादा फॉलोअर्स होंगे कंपनी की रीच उतनी ही ज्यादा होगी। इसी रणनीति के साथ उन्होंने अपने कर्मचारियों के पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट्स को अनऑफिशियल मार्केटिंग चैनल में बदल दिया है। कंपनी के इस कदम पर कर्मचारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। एक कर्मचारी का कहना है कि इतनी बड़ी कंपनी में आपके पास कोई च्वॉयस नहीं है।
पहली बार नहीं
वैसे यह पहली बार नहीं है जब यू हाओ ने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के कपड़ों में अपनी फोटो पोस्ट की थी। इसके पीछे उनका कहना था कि वह एंगेजमेंट बढ़ाना चाहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग ड्रीम टेक्नोलॉजी को देखें। एक अन्य वीडियो में उन्होंने बिलिनेयर एलन मस्क को अपना प्रतिद्वंद्वी बता डाला। साथ ही खुद के बारे में यह भी दावा किया कि अगले पांच साल के अंदर वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन जाएंगे।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


