Hindi Newsवायरल न्यूज़ Fevicol takes a dig at Louvre Museum theft Instagram viral post creates uproar
'फेविकोल का मजबूत जोड़ होता तो...', फ्रांस की रानियों के बेशकीमती गहनों की चोरी पर लिए मजे

'फेविकोल का मजबूत जोड़ होता तो...', फ्रांस की रानियों के बेशकीमती गहनों की चोरी पर लिए मजे

संक्षेप:

चोरी की घटना के बाद फेविकोल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। पोस्ट की गई इमेज में चोरी हुए नेपोलियन गहनों की झलक दिखाई गई है।

Oct 24, 2025 09:13 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेरिस के लूव्र म्यूजियम से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरों ने नेपोलियन कालीन बेशकीमती गहनों की चोरी कर ली। इस घटना पर भारतीय कंपनी फेविकोल ने एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चुटकी ली है। फेविकोल के ऑफिशियल अकाउंट से किए गए पोस्ट में कैप्शन लिखा है, 'अब धूम मचाने की बारी हमारी।' इसके साथ टैग्स में लूव्र म्यूजियम हाइस्ट, फेविकॉल का जोड़ और मजबूत जोड़ का जिक्र है। इस तरह यह पोस्ट ब्रांड की मजबूत चिपकाने की क्षमता को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रमोट करती नजर आती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दवाई को कैसे पता चलता है दर्द कहां है? वायरल VIDEO में जवाब सुन हो जाएंगे लोटपोट

चोरी की घटना के बाद फेविकोल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। पोस्ट में शेयर की गई इमेज में चोरी हुए रानियों के गहनों की झलक दिखाई गई है, लेकिन फेविकोल के ब्रांड एलिमेंट्स के साथ। इमेज में आभूषणों को फेविकोल के मजबूत जोड़ से चिपकाए हुए दिखाया गया है, मानो चोरों की कोशिश के बावजूद ये आभूषण हिलते ही न। यह विजुअल चोरी की सच्ची घटना को मजेदार ट्विस्ट देता है, जहां फेविकोल का मैसेज है- हमारा जोड़ इतना मजबूत है कि कोई भी चोर नाकाम हो जाए।

फ्रांसीसी शाही आभूषणों की चोरी

फेविकोल का यह पोस्ट न सिर्फ करंट इवेंट पर तुरंत रिएक्ट करने का उदाहरण है, बल्कि सोशल मीडिया मार्केटिंग के नई ट्रेंड को भी दर्शाता है। चोरी की खबरों के बीच यह हल्का-फुल्का कंटेंट लोगों को हंसाने के साथ-साथ ब्रांड को यादगार बनाता है। बता दें कि चोरों ने 19 अक्टूबर को संग्रहालय की एक खिड़की तोड़कर फ्रांसीसी शाही आभूषण चुरा लिए थे। यह चोरी की वारदात इस संग्रहालय में प्रदर्शित मोनालिसा की पेंटिंग से महज 250 मीटर की दूरी पर हुई थी और उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। कुछ अधिकारियों ने इस चोरी की तुलना 2019 में ‘नोट्रे-डेम कैथेड्रल’ में लगी आग से की है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।