टिकट मांगने पर भड़की महिला यात्री, ट्रेन के अंदर टीटीई के बाल पकड़कर खींचे, बुक भी फाड़ डाली
ट्रेन के अंदर टिकट मांगने पर महिला यात्री भड़क गई। महिला यात्री ने टीटीई के साथ सबके सामने बदसलूकी की। यात्री ने टीटीई की बुक भी फाड़ डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Video Viral: यूपी के झांसी में हजरत निजामुद्दीन से चलकर दिल्ली आ रही मंगला एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर महिला यात्री भड़क गई। यात्री ने महिला टीटीई के साथ बदसलूकी की। टिकट मांगे जाने से आक्रोशित महिला यात्राी ने टीटीई की बुक फाड़ डाली। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने महिला टीटीई के बाल पकड़कर खींच लिए। हालांकि अन्य यात्रियों ने दोनों के झगड़े को किसी तरह शांत कराया। ट्रेन के अंदर हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए। ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंचने पर आरोपी महिला को जीआरपी के हवाले कर दिया।
घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। बुधवार को हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी आ रही मंगला एक्सप्रेस एस-2 कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटीई अंजली प्रजापति ने एक महिला यात्री से टिकट मांगा। टिकट न होने पर नियम के अनुसार टिकट बनवाने की बात कही। इसी दौरान भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई और आरोप है कि महिला यात्री ने टीटीई के बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट कर दी। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना ग्वालियर स्टेशन की है। झांसी जीआरपी ने शरीर के आधार पर प्रियंका सिंह छतरपुर निवासी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई ग्वालियर जीआरपी करेगी।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


