Fact Check: भारत आ रहे LPG से लदे टैंकर पर ईरान ने दागी मिसाइल? जानें वायरल दावे का सच
जांच एजेंसी ने कहा कि कुछ प्रचार करने वाले अकाउंट्स जानबूझकर पुराने फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे भ्रामक दावे लोगों के बीच अनावश्यक घबराहट पैदा कर सकते हैं।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि भारत की ओर जा रहे LPG टैंकर पर ईरान ने मिसाइल हमले किए। इसे लेकर एक तस्वीर भी वायरल की जा रही है। कई लोगों ने इसे मौजूदा क्षेत्रीय तनाव से जोड़कर देखा और इस पर चिंता जताई। हालांकि, बहुत से इंटरनेट यूजर्स ने वायरल फोटो की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। भारत सरकार की ऑफिशियल फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने इस दावे की जांच करने के बाद इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी ने साफ किया कि वायरल तस्वीर का भारत की ओर जा रहे किसी एलपीजी टैंकर या हालिया ईरानी मिसाइल हमले से कोई संबंध नहीं है।
पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के उसे आगे साझा करने से बचें। फैक्ट चेक के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही तस्वीर वास्तव में एक पुरानी घटना की है। यह तस्वीर 18 अक्टूबर 2025 को यमन के अदन तट के पास कैमरून के ध्वज वाले LPG टैंकर एमवी फाल्कन पर हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना से जुड़ी हुई है। उस समय जहाज पर विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत व बचाव अभियान चलाया गया था। उस घटना में 23 भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित बचाया गया था।
फैक्ट चेक में क्या निकलकर आया सामने
जांच एजेंसी ने कहा कि कुछ प्रचार करने वाले अकाउंट्स जानबूझकर पुराने फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे भ्रामक दावे संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में लोगों के बीच अनावश्यक घबराहट पैदा कर सकते हैं। एजेंसी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सनसनीखेज तस्वीर, वीडियो या दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। अगर किसी सूचना का स्रोत संदिग्ध हो या उसकी पुष्टि न हुई हो, तो उसे शेयर करने से बचना चाहिए। आधिकारिक जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय और प्रमाणित स्रोतों पर ही भरोसा करें।
फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की जांच कर सही जानकारी जनता तक पहुंचाता है। एजेंसी ने एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स से सावधान रहने की सलाह दी है। डिजिटल माध्यमों पर किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसके तथ्य अवश्य जांचें, ताकि गलत जानकारी का प्रसार रोका जा सके। जागरूक नागरिक ही फर्जी खबरों के खिलाफ सबसे प्रभावी रक्षा करते हैं। जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करना समय की जरूरत बन गया है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


