Hindi Newsवायरल न्यूज़ Erdogan quips to Giorgia Meloni at Egypt summit said You look great but stop smoking
खूब सिगरेट पीती हैं जॉर्जिया मेलोनी? तुर्की के राष्ट्रपति बोले- छोड़ना पड़ेगा; मैक्रों ने लिए मजे

खूब सिगरेट पीती हैं जॉर्जिया मेलोनी? तुर्की के राष्ट्रपति बोले- छोड़ना पड़ेगा; मैक्रों ने लिए मजे

संक्षेप: कुछ दिनों पहले मेलोनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने 13 वर्षों तक धूम्रपान छोड़ने के बाद फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल आप यह मजेदार वीडियो देखिए। 

Tue, 14 Oct 2025 09:18 AMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, शर्म एल-शेख
share Share
Follow Us on

मिस्र के शर्म एल-शेख में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक संक्षिप्त बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एर्दोगन मेलोनी से धूम्रपान छोड़ने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि इटली की प्रधानमंत्री खूब सिगरेट पीती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में एर्दोगन मेलोनी का मुस्कुराते हुए स्वागत करते दिख रहे हैं। वे हंसते हुए कहते हैं, "मैंने आपको विमान से उतरते देखा। आप बहुत अच्छी लग रही हैं। लेकिन मुझे आपको धूम्रपान छुड़ाना ही पड़ेगा।" इतना सुनते ही पास खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हंस पड़ते हैं और चुटकी लेते हुए बोलते हैं, "यह असंभव है!" मेलोनी थोड़ी हैरान लेकिन हंसते हुए जवाब देती हैं, "मैं जानती हूं, जानती हूं। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।"

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। तुर्की ने हाल के वर्षों में तंबाकू नियंत्रण में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें प्रतिबंध, कड़े कानून, मीडिया अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। दूसरी ओर, मेलोनी ने पहले इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने 13 वर्षों तक धूम्रपान छोड़ने के बाद फिर से शुरू कर दिया है। बता दें कि मेलोनी गाजा के भविष्य से संबंधित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मिस्र पहुंची थीं।

गाजा युद्धविराम: दो साल के संघर्ष का अंत, मानवीय सहायता का नया दौर

सम्मेलन का मुख्य फोकस गाजा में युद्धविराम को स्थिर करने और युद्धोत्तर पुनर्निर्माण पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह एल-सिसी द्वारा सह-आयोजित इस शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक विश्व नेता एकत्र हुए, जहां क्षेत्रीय स्थिरता पर विस्तृत चर्चा हुई।

इजरायली सेना के अनुसार, हमास ने संघर्ष के दो वर्षों के बाद ब्रेकथ्रू युद्धविराम के तहत बचे हुए 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया। बदले में, इजरायल ने 1900 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को मुक्त किया। रामल्लाह और गाजा पहुंचने वाली बसों की तस्वीरें इस ऐतिहासिक आदान-प्रदान का प्रमाण बनीं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।