WFH मीटिंग में ऑन रह गया कैमरा-माइक; मैनेजर पर खुन्नस निकाल रहा था शख्स; वीडियो वायरल

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंडिया में वर्क फ्रॉम होम के दौरान वर्क लाइफ बैलेंस करना लगभग नामुमकिन है।

WFH मीटिंग में ऑन रह गया कैमरा-माइक; मैनेजर पर खुन्नस निकाल रहा था शख्स; वीडियो वायरल

ऑफिस की मीटिंग घर से अटेंड करते समय आपको भी कई बार कई तरह का परेशानियां झेलनी पड़ी होंगी। खास कर मिडिल क्लास घरों के शोर में कभी मीटिंग का जरूरी हिस्सा छूट जाता है, या कभी किसी जरूरी चर्चा के दौरान आपका माइक ऑन रह जाने से ऑफिस के लोगों को घर की किचकिच सुननी पड़ जाती है। हाल ही में इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो इंटरेनट पर वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स लाइव मीटिंग में था, तभी उसकी बीवी से बहस शुरू हो गई। इस दौरान वह अपने मैनेजर को भी कोसने लगा। हालांकि शख्स को अंदाजा भी नहीं था कि इस दौरान उसका माइक ऑन रह गया और मैनेजर सहित पूरी टीम ने ये बातें सुन लीं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें एक ग्रुप कॉल में जैसा सेटअप नजर आता है। तभी एक शख्स की तरफ से उसकी पत्नी की आवाज सुनाई देती है और वह कहती है कि शख्स ने मीटिंग क्यों जॉइन कर ली।

इस पर वह जवाब देता है, "मैं क्या करूं ये मीटिंग रख देते हैं सात बजे। पता नहीं किसने मैनेजर बनाया इसको।" इस दौरान शख्स को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका माइक और कैमरा, दोनों चालू हैं। टीम की एक दूसरी मेंबर उसे तुरंत बताती है कि उसका ऑडियो और वीडियो लाइव है। इसके बाद वह तुरंत सॉरी कहता है।”

लोग दे रहें मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ग्रोक पहले क्या होगा, काम से निकाला जाएगा या पत्नी तलाक देगी।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “कल उसका काम पर आखिरी दिन होगा।” एक अन्य शख्स ने लिखा, “कैमरा ऑन, माइक ऑन, करियर ऑन पॉज। ये हर घर से काम करने वाले के लिए बुरे सपनों की तरह है।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।