पड़ोसी के बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट, हुए 4 बच्चे; अब उन्हें अपने पास रखने को लेकर लड़ाई

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

विवाद इतना तेजी से बढ़ा और दोनों परिवारों के बीच बहस छिड़ गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक व्यक्ति ने पुलिस को बुला लिया। बेंगलुरु पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद मनोरंजक पाया और समझाने का प्रयास किया। 

पड़ोसी के बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट, हुए 4 बच्चे; अब उन्हें अपने पास रखने को लेकर लड़ाई

बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों के बीच बिल्ली के 4 बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, एक परिवार की मादा बिल्ली को पड़ोसी परिवार के नर बिल्ली ने गर्भवती कर दिया, जिसके चलते 4 प्यारे बच्चों का जन्म हुआ। मादा बिल्ली की मालकिन पड़ोसी के घर पहुंची और उन्हें मांगने लगी। उनका कहना था कि यह उनके नर बिल्ली ने यह करतूत की है, इसलिए उन्हें ही इनकी देखभाल मिलनी चाहिए।

विवाद तेजी से बढ़ा और दोनों परिवारों के बीच बहस छिड़ गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक व्यक्ति ने पुलिस को बुला लिया। बेंगलुरु पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद मनोरंजक पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और कहा कि कोई भी परिवार किटेंस रखने के लिए जबरदस्ती न करे। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों परिवार अगर नहीं चाहते तो इन चारों बिल्ली के बच्चों को किसी तीसरे शख्स को गोद दे दिया जाए।

क्या बोले इंटरनेट यूजर्स

पुलिस के दखल देने से मामला सुलझ गया और दोनों परिवारों ने हाथ मिलाकर समझौता कर लिया। पुलिस की इस समझदारी भरी पहल से विवाद शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। चारों किटेंस को उनकी मां से अलग कर किसी नए घर में भेज दिया गया, जहां वे बेहतर देखभाल पा सकें। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फैसले पर सवाल उठाए।

एक यूजर ने लिखा कि किटेंस को मां से चार सप्ताह तक अलग नहीं करना चाहिए था। दूसरे ने टिप्पणी की कि दोनों बिल्लियां जिम्मेदार हैं, इसलिए प्रत्येक परिवार दो-दो सप्ताह तक उनकी देखभाल कर सकता था। कई लोगों ने भारत में पालतू जानवरों की नसबंदी न करवाने पर भी चिंता जताई और सरकार से पालतू जानवरों के लिए लाइसेंस फीस व जरूरी नियम बनाने की मांग की।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।