ऐसा मंडप देखा क्या? शादी में लाखों रुपए बहाने की बजाय कपल ने खरीद लिया घर, मिल रही तारीफ
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इसे समझदारी भरा फैसला बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सालों की कमाई शादी पर खर्च करने के बजाय, भविष्य की सुरक्षा में निवेश करना बेहतर है।

शादी के उत्सव में लाखों रुपए खर्च करने का चलन नया नहीं है। लोग इस अवसर को खास बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। महंगा डेस्टिनेशन, डिजाइनर कपड़े, और आलीशान मंडप चुनने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। सबसे ज्यादा होड़ होती है दावत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की। लोग इस पर अपनी सालों की कमाई तक खर्च कर देते हैं। हालांकि इन दिनों इंटरनेट पर एक कपल खूब तारीफें लूट रहा है। इस कपल ने अपनी शादी में लाखों रुपए लुटाने की बजाय एक ऐसा कदम उठाया है, जो उनके लिए सच में सार्थक साबित होगा।
इस कपल ने एक दिन के भव्य आयोजन पर पैसा खर्च करने के बजाय, उस पैसे को अपने सपनों का घर खरीदने में निवेश कर दिया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने नए घर के अंदर ही सादगी से शादी भी कर ली। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो अब वायरल हो रहा है।
इंटरनेट कर वायरल इस वीडियो में दूल्हे के भाई ने बताया कि कैसे जोड़े ने महंगी शादी पर खर्च ना कर रुपए को घर खरीदने में लगाया। नए घर के लिविंग रूम में ही परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए गए। उनकी शादी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
खूब तारीफ कर रहे लोग
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे बेहद समझदारी भरा फैसला बताया है। लोगों का कहना है कि शादी पर सालों की कमाई खर्च करने के बजाय भविष्य की सुरक्षा में निवेश करना बेहतर है। कुछ ने लिखा कि शादी पर कर्ज लेकर दिखावा करना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं है। कुछ लोगों ने कहा कि समाज की चिंता ना करते हुए यह फैसला लेना बेहद सराहनीय है।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


