ऐब्स बनाने की ऐसी चाहत, इन्फ्लूएंसर ने एसिड इंजेक्शन पर खर्च कर दिए 40 करोड़ रुपए!

ऐब्स बनाने की ऐसी चाहत, इन्फ्लूएंसर ने एसिड इंजेक्शन पर खर्च कर दिए 40 करोड़ रुपए!

संक्षेप:

अपने आप को फिट रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कई बार यह उपाय आसान नहीं होते। लेकिन क्या हो जब फिटनेस की चाहत सनक बन जाए और कोई व्यक्ति इस पर 40 करोड़ रुपए खर्च कर दें?

Nov 12, 2025 05:20 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

चीन का एक इन्फ्लूएंसर अजब गजब कारणों से चर्चा में आ गया है। दरअसल इस शख्स ने ऐब्स बनाने की चाहत में हजारों नहीं, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी शख्स ने 8 पैक ऐब्स बनाने के लिए कथित तौर पर हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन पर करीब 40 लाख युआन यानी लगभग 46 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चीनी सोशल मीडिया पर इस शख्स को एंडी हाओ तिएनन के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक यह शख्स उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत का रहने वाला है और उसके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाओ ब्यूटी और फैशन कंटेंट पोस्ट के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उनके शरीर के 20 प्रतिशत हिस्से में अब हयालूरोनिक एसिड है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य ऐसे करीब 10,000 इंजेक्शन लगवाना है और उन्होंने इस प्रक्रिया का 40 प्रतिशत पूरा कर लिया है।

उन्होंने एक वीडियो में कहा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि कायरों में मांसपेशियाँ नहीं बढ़तीं। लेकिन मैंने इतने इंजेक्शन लगवा लिए हैं कि मैं अब कायर नहीं रहा। क्या आप भी ऐसा करने की हिम्मत कर सकते हैं?”

read moreये भी पढ़ें:
6 पत्नियां, सभी एक साथ हो गईं प्रेग्नेंट; इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये शख्स, VIDEO
वायरल टिकटॉकर की बीच चौराहे सरेआम हत्या, जिहादियों ने किया था अगवा

हाओ ने आगे कहा है कि अगर कृत्रिम ऐब्स तीन साल तक टिके रहे तो वे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने ऐब्स पर अखरोट तोड़ते हुए एक लाइव-स्ट्रीम करूंगा ताकि सभी देख सकें।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।