क्या आपने देखे हैं कुंग-फू रोबोट्स? चीन में इंसानों के साथ गजब के करतब करते दिखे; VIDEO

Feb 18, 2026 09:51 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिस्प्ले का मकसद एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स में चीन की बढ़ती ताकत को दिखाना है। रोबोट बनाने वाली कंपनी यूनिट्री ने कहा है कि वह इस साल 20,000 ह्यूमनॉइड बनाने का प्लान बना रही है।

क्या आपने देखे हैं कुंग-फू रोबोट्स? चीन में इंसानों के साथ गजब के करतब करते दिखे; VIDEO

चीन ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि रोबोटिक्स के फील्ड में वह अन्य देशों से काफी आगे निकल चुका है। चीन ने हाल ही में अपने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में रोबोट्स का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान ह्यूमनॉइड रोबोट की एक नई पीढ़ी को दिखाया गया, जहां ये रोबोट्स हूबहू इंसानों की तरह करतब करते नजर आए। रोबोट्स ने यहां मार्शल आर्ट्स के बेहतरीन करतब भी दिखाए।

बता दें कि यह कार्यक्रम लूनर न्यू ईयर के मौके पर आयोजित किया गया था और इसे देश के सबसे बड़े टेलीविजन शो का भी नाम दिया गया। इस आयोजन को ना सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम बल्कि पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए एक मंच के तौर पर भी देखा गया।

कार्यक्रम में जहां कुछ रोबोट्स डांस का हुनर दिखा रहे थे, वहीं कुछ बच्चों के साथ लाजवाब करतब दिखा रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वीडियो में कई जगहों पर रोबोट्स के मूव इतने स्मूद हैं कि उनके और बच्चों के बीच अंतर बताना भी मुश्किल है। करीब दो दर्जन ह्यूमनॉइड रोबोट ने मार्शल आर्ट के भी सीन दिखाए। अमेरिका ने स्थित चीनी दूतावास ने इसे सटीकता, शक्ति और संतुलन का प्रदर्शन बताया।

जानकारों की मानें तो चीन ने अपनी टेक्नोलॉजिकल काबिलियत को दिखाने की एक बड़ी कोशिश के तहत कुंग फू करने वाले रोबोट दिखाए हैं। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कदम का मकसद देश की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स में बढ़ती ताकत को दिखाना है। पिछले साल ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में चीन का हिस्सा करीब 90 परसेंट था। इससे पहले चीन यह कह चुका है कि वह 2025 तक खेतों, फैक्ट्रियों और घरों में हजारों ह्यूमनॉइड्स तैनात करना चाहता है और 2027 तक इनकी क्षमता में भी काफी सुधार होने की उम्मीद है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।