बेटे की एक्सीडेंट में हो गई मौत, बीमार मां से छिपाने के लिए परिवार ने बनवाया AI क्लोन; रोज होती है बात
परिवार ने बेटे की पुरानी फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय बोली के सैंपल दिए। AI एक्सपर्ट ने इन कंटेंट्स से एक डिजिटल अवतार तैयार किया। यह अवतार बेटे जैसा दिखता है और उसकी बात करने की आदत भी बिल्कुल वैसी ही है।

चीन के शेडोंग प्रांत में एक परिवार ने अपने बेटे की मौत को बुजुर्ग मां से छिपाने के लिए AI का इस्तेमाल किया। पिछले साल एक ट्रैफिक एक्सीडेंट में उनका इकलौता बेटा चल बसा। मां की उम्र 80 साल से ज्यादा है और उन्हें दिल की बीमारी है। परिवार को डर था कि बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए उन्होंने AI एक्सपर्ट झांग जेवेई की मदद ली, जो जियांगसू प्रांत में रहते हैं।
परिवार ने बेटे की पुरानी फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय बोली के सैंपल दिए। AI एक्सपर्ट ने इन कंटेंट्स से एक डिजिटल अवतार तैयार किया। यह अवतार बेटे जैसा दिखता है और उसकी बात करने की आदत भी बिल्कुल वैसी ही है, जो झुककर बात करता था। अब यह AI बेटा मां से वीडियो कॉल पर बात करता है। मां को लगता है कि उनका बेटा दूसरे शहर में काम कर रहा है।
AI बेटे से हर दिन होती है बात
मां रोजाना AI बेटे से बात करती हैं। वह प्यार से उसका हालचाल पूछती हैं और अक्सर फोन करने को कहती हैं। मां ने कहा, 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।' AI बेटा जवाब देता है कि वह काम में व्यस्त है, ज्यादा बात नहीं कर पाएगा। वह मां को खुद का और परिवार का ख्याल रखने को कहता है। AI यह भी कहता है कि जब काफी पैसे कमा लेगा तो घर आकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। इस तरह परिवार मां को खुश रख रहा है।
यह घटना इमोशनल तौर पर दिल को छू लेने वाली है, लेकिन इसमें नैतिक सवाल भी उठते हैं। क्या मां से सच्चाई छिपाना सही है या AI से झूठ बोलना गलत? परिवार का इरादा मां को स्वस्थ रखना है, लेकिन लंबे समय में यह सच सामने आने पर क्या असर करेगा, यह सोचने वाली बात है। AI की ताकत दिखाने वाली यह कहानी लोगों को हैरान कर रही है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


