एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही मुंह के बल गिर पड़ा विमान, टूट गई ‘नोज’; देखें VIDEO
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना सामने आई है। यहां बोइंग-787 विमान एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान का लैंडिंग गियर टूट गया और फिर उसकी नोज जमीन को छूने लगी।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से एक बेहद हैरान करने वाला वाडियो सामने आया है। एयरपोर्ट पर खड़े एक लुफ्तांसा एयरलाइन्स के एक बोइंग 787 विमान का सामने का लैंडिंग गियर कुछ इस तरह टूटा कि विमान के आगे का हिस्सा धरती को छूने लगा। बताया गया कि विमान में यात्री सवार नहीं हुए थे और उससे पहले ही विमान टूट गया। जब एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े विमान का यह हाल है तो उड़ान भरने के बाद इसके परखच्चे ही उड़ सकते थे।
लुफ्थांसा एयरलाइन्स की तरफ से कहा गया कि कोई भी यात्री विमान में नहीं था। हालांकि चालक दल के कुछ सदस्य विमान के अंदर थे। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को चोट भी आई है और उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान कुछ ही देर में उड़ान भरने वाला था। इसे फ्रैंकफर्ट से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरना था। खड़े-खड़े ही विमान का जो हाल हुआ उससे कम से कम एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। अगर उड़ान के बाद या फिर रनवे पर दौड़ते वक्त ऐसा कुछ हुआ होता तो बहुत सारे लोगों की जान जा सकती थी।
लुफ्थांसा ने कहा कि लैंडिंग गियर के इस तरह से टूटने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लुफ्थांसा एयरलाइन्स बोइंग- 787 के 9 मॉडल का इस्तेमाल करता है। इसे तुलनात्मक रूप से नया मॉडल कहा जा सकता है। यह विमान एक ही साल पुराना था। वहीं इस मामले को लेकर बोइंग ने कहा, हमें घटना की जानकारी मिली है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक विमान का लैंडिंग गियर टूट गया और फिर विमान का नोज जमीन पर आ या। विमान के पास ही कुछ ग्राउंड मेंबर भी खड़े थे। इसके बाद तुरंत इमर्जेंसी वीइकल्स को बुलाया गया।
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ था कौन सा विमान
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ विमान भी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ही था। यह 9 नहीं बल्कि 8 मॉडल था। यानी फ्रैंकफर्ट में हादसे का शिकार हुआ विमान उससे भी नया था। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े ही इस तरह की घटना हो गई। अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में 241 लोगों की मौत हो गई थी।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


