Hindi Newsवायरल न्यूज़ big bear was living under the house for a monthrescue team removed the massive animal
घर के नीचे एक महीने से बैठी थी 'मौत',जद्दोजेहद के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला भारी-भरकम जानवर

घर के नीचे एक महीने से बैठी थी 'मौत',जद्दोजेहद के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला भारी-भरकम जानवर

संक्षेप:

केन के घर के नीचे तहखाने में ही एक महीने से भालू रह रहा था। उन्हें अकसर घर में चीजें अस्त-व्यस्त मिलती थी। उन्हें एक दिन भालू दिखा तो तुरंत रेस्क्यू टीम को खबर दी। काफी जद्दोजेहद के बाद उसे निकाला गया।

Jan 09, 2026 07:54 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले केन जॉनसन को अंदाजा भी नहीं था कि उनके घर के नीचे कितना खतरनाक जानवर अपना घर बना चुका है। उनके घर के नीचे के तहखाने में एक भालू ने अपना बसेरा बना लिया था। जब केन में घर से बाहर जाते तो वह बाहर आता और खाने-पीने की चीजों पर मुंह मारता। इसके बाद इधर-उधर दौड़ लगाता जिससे चीजें अस्त-व्यस्त हो जाती। केन ने यह सब देखा तो उन्हें लगा कि कोई चोर घर में आता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक भालू रोज बाहर नहीं आता था। ऐसे में उन्होंने तत्काल कुछ पता लगाने की कोशिश भी नहीं की और इसी तरह 37 दिन बीत गए। क्रिसमस वाले दिन उन्होंने देखा कि भालू उनकी बाउंड्री के अंदर टहल रहा है और फिर वह धीरे-धीरे करके तहखाने की ओर चला गया। इसके बाद केन ने 'द बियर लीग' एजेंसी से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई।

एजेंसी के डायरेक्टर ऐन ब्रेयंट ने कहा कि जब केन ने फोन किया तो उन्होंने तुरंत अपने टीम के सदस्यों को वहां जाने को कहा। थोड़ी ही देर में सभी वहां पहुंच गए। इसके बाद टीम ने एक प्लाईवूड से घऱ के नीचे जाने वाले गड्ढे को ढक दिया। इसके अलावा निकलने वाले रास्ते के आगे एक इलेक्ट्रिक मैट लगा दी गई। पहली बार तो भालू जब बाहर निकला और इलेक्ट्रिक मैट से टकराया तो बहुत तेजी से बाहर भाग गया।

द बियर लीग वेबसाइट के मुताबिक टीम ने वहां आसपास मछलियां, शहद, मूंगफली और खाने-पीने का सामान रख दिया। एक दिन जब भालू यह सब खाने लगा तभी उसे पकड़ लिया गया। इस तरह से केन को उस भालू से छुटकारा मिल पाया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।