‘भगवान हैं क्या…’ सेब खाया और भीड़ में फेंक दिया; वायरल हुआ कर्नाटक CM डीके शिवकुमार का वीडियो
Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कनकपुरा के होराहल्ली में जनसभा के दौरान समर्थकों द्वारा भेंट की गई विशाल सेबों की गजमाला से उन्होंने एक टुकड़ा खुद खाया और अधखाया बचा हुआ हिस्सा सीधे नीचे खड़ी भीड़ की ओर उछाल दिया।

DK Shivakumar Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा के कारण नहीं, बल्कि एक अनोखे और विवादास्पद वीडियो के चलते। कनकपुरा के होराहल्ली में जनसभा के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे समर्थकों द्वारा भेंट की गई सेबों की विशाल माला से एक टुकड़ा खाते नजर आ रहे हैं और बचा हुआ हिस्सा नीचे खड़ी भीड़ की ओर उछाल देते हैं।
दरअसल, यह घटना कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में डीके शिवकुमार के दौरे के दौरान हुई। स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे। महिलाएं और युवा उत्साह से नारे लगा रहे थे। स्वागत के तौर पर स्थानीय निवासियों ने फूलों और ताजे लाल सेबों से बनी एक बेहद बड़ी 'गजमाला' (लंबी माला) मुख्यमंत्री को पहनाई। माला इतनी भारी और लंबी थी कि इसे कई लोगों के सहयोग से उठाकर शिवकुमार के गले में डाला गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीके शिवकुमार माला से एक सेब तोड़ते हैं, उसे अपने मुंह में डालकर खाते हैं और अधखाया हुआ बचा हिस्सा सीधे नीचे खड़े समर्थकों की ओर फेंक देते हैं। भीड़ में इस हरकत पर जोरदार तालियां बज उठीं और नारेबाजी होने लगी। इतना ही नहीं, कई समर्थक हवा में उछाले गए सेब के टुकड़ों को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाते नजर आए। कुछ लोग इसे पकड़कर खुशी से चिल्ला रहे थे। पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया था।
सोशल मीडिया पर बवाल
दूसरी ओर वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है। समर्थक इसे मुख्यमंत्री की जनता से निकटता और अनौपचारिक व्यवहार का उदाहरण बता रहे हैं। एक समर्थक ने लिखा कि डीके साहब जनता के बीच खुद को भगवान नहीं, बल्कि एक आम नेता के रूप में पेश करते हैं। सेब बांटना उनका प्यार है।
दूसरी ओर आलोचक इस हरकत को सार्वजनिक शिष्टाचार की कमी और अशोभनीय बताते हुए निशाना साध रहे हैं। एक वायरल पोस्ट में यूजर ने लिखा कि क्या डीके शिवकुमार खुद को भगवान समझते हैं? सेब की माला को भोग की तरह खाकर जनता में बांट रहे हैं... ये कैसी तर्कसंगत बात है? सार्वजनिक कार्यक्रम में अधखाया फल फेंकना कहां की संस्कृति है?
हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार या उनके कार्यालय की तरफ से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स लगातार इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


