जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश थी अधूरी, ब्वॉयफ्रेंड ने 26 किमी दौड़कर की पूरी; वीडियो ने जीता दिल
अविक बताते हैं कि उन्होंने जानबूझकर दौड़ के दौरान ईयरफोन नहीं पहने ताकि वह पूरी तरह माइंडफुल रह सकें और सिमरन के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर सकें।
जन्मदिन पर फूल, चॉकलेट या सरप्राइज डिनर देना आम बात है, लेकिन बेंगलुरु के एक युवक ने अपने प्यार का इजहार ऐसे अनोखे अंदाज में किया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अविक भट्टाचार्य ने अपनी गर्लफ्रेंड के 26वें जन्मदिन पर उनके लिए 26 किलोमीटर की दौड़ लगाई और यही वजह है कि उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया।
अविक ने यह भावुक वीडियो अपने और अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन के जॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट Instagram (@simranxavik) पर शेयर किया। देखते ही देखते वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया और कई यूजर्स ने इसे रिलेशनशिप स्टैंडर्ड्स बढ़ाने वाला करार दिया।
वीडियो की शुरुआत सिमरन के बयान से होती है, जिसमें वह बताती हैं कि वह अपने जन्मदिन पर खुद 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। इसके बाद वह अविक के इस खास जेस्चर पर भावुक होते हुए कहती हैं- मुझे नहीं पता कि मैं इस इंसान से कैसे मैच कर पाऊंगी।
इसके बाद कैमरा अविक पर आता है, जो कहते हैं- मेरी गर्लफ्रेंड अभी 26 साल की हुई है, इसलिए मैं उसके जन्मदिन पर 26 किलोमीटर दौड़ने जा रहा हूं। दौड़ के दौरान वह छोटे-छोटे क्लिप रिकॉर्ड करते हैं और सिमरन की सेहत व खुशहाली के लिए प्रार्थना करते दिखाई देते हैं।
अविक बताते हैं कि उन्होंने जानबूझकर दौड़ के दौरान ईयरफोन नहीं पहने ताकि वह पूरी तरह माइंडफुल रह सकें और सिमरन के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर सकें। वह यह भी साझा करते हैं कि वह और सिमरन आने वाले मुंबई मैराथन की तैयारी कर रहे हैं, जो करीब ढाई हफ्ते बाद है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यह स्पेशल रन पूरी तरह सिमरन को समर्पित किया।

दौड़ के दौरान अविक कहते हैं कि अच्छी शारीरिक सेहत हर चीज की बुनियाद है और वह सिमरन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस वीडियो को 5 जनवरी 2026 को पोस्ट किया गया था। अब तक इसे 7.5 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 6.8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस मामले में HT.com ने अविक भट्टाचार्य से संपर्क किया है। जैसे ही उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलती है, इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Amit Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।