इंटरनेट पर कुछ सेकेंड के लिए हटा ‘ब्यूटी फिल्टर’, झटके में कम हो गए 1.4 लाख फॉलोअर्स; VIDEO
इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने इतने ज्यादा फिल्टर यूज करने को लेकर महिला की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है कि फिल्टर को अपराध घोषित कर देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चेहरे को अच्छा दिखाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करना आज के दौर में काफी आम है। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे महज एक फीचर की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग फिल्टर की मदद से खुद की पहचान तक बदल लेते हैं। फिल्टर के इस्तेमाल को अक्सर बहस भी छिड़ी रहती है। इस बीच एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि महज कुछ सेकेंड के लिए फिल्टर हटने से महिला के एक झटके में हजारों फॉलोअर्स कम हो गए।
मामला चीन का है। यहां सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली एक महिला इन्फ्लुएंसर का ब्यूटी फिल्टर लाइव सेशन के दौरान अचानक हट गया। इससे कुछ सेकंड के लिए उसका असली चेहरा कैमरे पर दिख गया। किया किया गया है कि इसके तुरंत बाद उसने करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स खो दिए।
वायरल क्लिप में इन्फ्लुएंसर लाइव सेशन होस्ट करती दिख रही है। इसी दौरान ब्यूटी फिल्टर कुछ सेकंड के लिए बंद हो जाता है और उसका नैचुरल चेहरा नजर आता है। वीडियो में उसकी सामान्य त्वचा की बनावट और थोड़ा गहरा स्किन टोन दिखाई देता है। कुछ ही पल बाद फिल्टर फिर से ऑन हो जाता है और चेहरा दोबारा स्मूद, बड़ी आंखों और शार्प जबड़े वाले ‘डॉल लुक’ में बदल जाता है।
क्या कह रहे लोग?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया गया कि इस घटना के तुरंत बाद उसने करीब 1,40,000 फॉलोअर्स खो दिए। हालांकि इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह दावा एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया। इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने भारी फिल्टर के यूज की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “फिल्टर को अपराध घोषित कर देना चाहिए।”
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


