Hindi Newsवायरल न्यूज़ Abhinav Arora new video attending online class in house

अभिनव अरोड़ा अब पढ़ाई पर देने लगे हैं जोर? लेटेस्ट वीडियो में क्या आया सामने

  • Abhinav Arora News: बाल संत के रूप में मशहूर अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनव अरोड़ा पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले ही अपलोड किए गए इस वीडियो में अभिनव ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानTue, 31 Dec 2024 11:10 AM
share Share
Follow Us on

Abhinav Arora News: बाल संत के रूप में मशहूर अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनव अरोड़ा पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले ही अपलोड किए गए इस वीडियो में अभिनव ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं। वीडियो के ऊपर लिखा है, कर्म करते चलो, नाम जपते चलो। बता दें कि अक्सर यह सवाल उठता है कि अभिनव अरोड़ा स्कूल नहीं जाते हैं। माना जा रहा है कि अपनी पढ़ाई का वीडियो अपलोड करके अभिनव इस लोगों की इस धारणा को तोड़ना चाहते हैं।

ऑफ कर दिया है कमेंट
अभिनव अरोड़ा ने पिछले काफी दिनों से अपने इंस्टाग्राम वीडियोज पर कमेंट ऑफ कर रखा है। गौरतलब है कि कुछ यूट्यूबर्स द्वारा अभिनव की भक्ति पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद से ही उनके वीडियोज का कमेंट सेक्शन बंद है। इसके अलावा अभिनव अपने बचपन के वीडियोज और फोटोज भी लगा रहे हैं। असल में कुछ लोगों द्वारा ऐसा कहा जा रहा था कि अभिनव के पिता उन्हें धर्म के रास्ते पर लेकर गए हैं।

इन लोगों का यह भी कहना था कि अभिनव के जरिए उनके पिता पैसे कमा रहे हैं। इसको लेकर पिछले दिनों अभिनव के पिता ने भी सफाई दी थी। अब अभिनव द्वारा बचपन में पूजा-पाठ करते हुए तस्वीरें लगाकर यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि वह बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के हैं।

अभिनव अरोड़ा ने कुछ यूट्यूबर्स पर मानहानि का केस भी कर रखा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो है, जिसमें वह मथुरा के कोर्ट में वकीलों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें अभिनव अरोड़ा अपनी भक्ति पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं। अभिनव एक वीडियो में कह रहे हैं कि वह बाल संत नहीं हैं। उनका कहना है कि वह लोगों को खुद मना करते हैं कि उन्हें इस नाम से संबोधित न किया करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें