लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


अक्सर हम सुनते हैं कि उम्र बस एक संख्या है, दिल तो हमेशा जवान रहता है... लेकिन शादी के मामले में ऐसा नहीं होता। जैसे ही कोई कोई लड़का बड़ी उम्र की महिला से शादी करता है, या कोई बुजुर्ग किसी युवती को साथी चुनता है, समाज तुरंत उम्र गिनने लगता है। कुछ ऐसा ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने से बहुत छोटी उम्र की महिला से शादी कर ली है। अब उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलपिंडी के एक प्रसिद्ध मौलाना हकीम साहब हाकिम बाबर ने हाल ही में अपने से लगभग 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी उम्र 70 साल है, जबकि दुल्हन की उम्र 26 साल है। निकाह के बाद इस जोड़े ने एक प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर जगह छाए हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स उनके घर पहुंच रहे हैं, सवाल-जवाब कर रहे हैं, और हाकिम बाबर भी मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं। उनकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाकिम बाबर कहते हैं कि हमारी शादी अरेंज मैरिज और लव मैरिज दोनों है। पहले हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे, मेरी पत्नी को मुझसे प्यार हो गया, और फिर हमने निकाह करके इसे औपचारिक रूप दिया। एक अन्य वीडियो में वे कहते हैं कि उम्र तो बस एक संख्या है। दिल से जवान रहना चाहिए। वह (उनकी पत्नी) तलाकशुदा थीं, और यह अल्लाह का हुक्म तथा पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सुन्नत है। मैंने इसका पालन किया तो मैंने क्या गलत किया? उनकी लंबी सफेद दाढ़ी दंपति के बीच दशकों के उम्र के फर्क की साफ गवाही दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कोई व्यभिचार नहीं किया, तो लोग नकारात्मक टिप्पणियां क्यों कर रहे हैं? असल में जो लोग हमारी आलोचना कर रहे हैं, वे अक्सर वही लोग होते हैं जिनके अवैध संबंध या प्रेमिकाएं रही हैं, लेकिन वे शादी करने से कतराते हैं। वे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और धोखा करते हैं। हाकिम बाबर की पत्नी ने भी उनकी बातों को दोहराते हुए कहा कि जब सच्चा प्यार हो तो उम्र मायने नहीं रखती, और जब आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसकी आप वाकई परवाह करते हों, तो शादी में देरी नहीं करनी चाहिए।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।