Hindi Newsवायरल न्यूज़ 22 years Influencer hits back at gold digger claims after marrying 60 year old man
60 साल के शख्स से शादी कर ट्रोल हुई 22 साल की इन्फ्लुएंसर, ‘गोल्ड डिगर’ के टैग पर बुरी तरह भड़की

60 साल के शख्स से शादी कर ट्रोल हुई 22 साल की इन्फ्लुएंसर, ‘गोल्ड डिगर’ के टैग पर बुरी तरह भड़की

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक मिनिया और मास्सिमो की पहली मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। उस समय मास्सिमो मिनिया के हाई स्कूल टीचर थे। मिनिया ने बताया कि पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

Jan 12, 2026 03:15 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर ‘गोल्ड डिगर' का प्रयोग एक अपमानजनक विशेषण के रूप में किया जाता है। आमतौर पर जब कोई शख्स किसी के साथ प्यार की वजह से नहीं, बल्कि उसकी दौलत के लालच की वजह से रिश्ता बनाता है, तो उसे 'गोल्ड डिगर' का टैग दे दिया कहा जाता है। हाल ही में इटली की एक इन्फ्लूएंसर को भी ऐसे ही नामों से पुकारा जा रहा है। इसकी वजह है उनका नया रिश्ता। दरअसल इटली की 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने एक 60 साल के व्यक्ति से शादी की है। शादी के बाद उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स वायरल हो गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिनिया के मुताबिक उसकी और 60 वर्षीय मास्सिमो की पहली मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। उस समय मास्सिमो मिनिया के हाई स्कूल टीचर थे। मिनिया ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें अपने टीचर पर क्रश जरूर था, लेकिन उस वक्त उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ। पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। मिनिया के मुताबिक, करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात एक बुकस्टोर में अचानक हुई। वहीं से उनकी दोस्ती दोबारा शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

मिनिया ने बताया कि वह मास्सिमो की बुद्धिमत्ता, उनकी सोच, उनके मूल्य और सीखने की जिज्ञासा से प्रभावित हैं। मिनिया ने बताया कि उन्हें मास्सिमो की पॉजिटिव पर्सनालिटी और बिना किसी पूर्वाग्रह के हर चीज को देखने का नजरिया बेहद पसंद है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी अखबार डॉन ने AI का ऐसा इस्तेमाल किया कि हो गया ट्रोल, क्या छाप दिया

मिनिया ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उनके माता-पिता को इस रिश्ते को लेकर शंका थी, क्योंकि उम्र का फर्क काफी ज्यादा है। लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी बेटी इस रिश्ते में खुश है और सुरक्षित महसूस कर रही है, तो उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर लिया।

ट्रोलर्स को दिया जवाब

मिनिया पाग्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के फैसलों को सिर्फ पैसों से जोड़ देना सबसे पुराने और सबसे गलत रूढ़िवादी विचारों में से एक है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी अपनी सोच है, उनके अपने लक्ष्य हैं और वह पूरी तरह स्वतंत्र हैं। मिनिया का कहना है कि उन्हें पता था कि हर कोई उनके रिश्ते को समझ नहीं पाएगा, लेकिन इतनी कड़ी प्रतिक्रियाओं की उम्मीद नहीं थी। फिर भी, वह मानती हैं कि ऐसी आलोचना अक्सर समाज की सोच और डर को दिखाती है, ना कि उनके प्यार की सच्चाई को।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।