फोटो गैलरी

Hindi Newsइलेक्शन रिजल्ट्स रुझान: हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत आगे

इलेक्शन रिजल्ट्स रुझान: हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत आगे

हिमाचल प्रदेश में रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। यहां की 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 जबकि कांग्रेस 22 सीटों पर है। जबकि, उधर गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटों की गिनती का...

इलेक्शन रिजल्ट्स रुझान: हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत आगे
अहमदाबाद, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Mon, 18 Dec 2017 09:24 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। यहां की 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 जबकि कांग्रेस 22 सीटों पर है। जबकि, उधर गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हो रही वोटों की गिनती का नतीजा अगले कुछ घंटे में आ जाएगा और यह साफ हो जाएगा कि गुजरात का वहां की जनता ने किसे पहनाया है। लेकिन इस दौरान सुबह से जैसे हो वोटों की गिनती शुरु हुई भाजपा आगे बढ़त लिए हुए है जबकि कांग्रेस यहां पर पीछे दिख रही है। 

यहां की कई ऐसी सीटें हैं जहां पर कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के उम्मीदवार आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही, गुजरात की कई ऐसी सीटें भी है जहां पर पूरे देश की नजरें लगी हुई है उन सीटों पर उतरे नेताओं को विपक्षी दलों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

गौरतलब है कि गुजरात के चुनाव दो चरण में संपन्न कराए गए थे। पहले चरण में 9 दिसंबर को वोटिंग हुई थी जिनमें 66.75 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 9 दिसंबर को हुए पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर चुनाव हुआ था। 14 दिसंबर को हुए दूसरे चरण में कुल 69.99 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण के तहत उत्तरी और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर चुनाव हुआ था। -गुजरात में दो चरणों में हुए चुनाव में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था। 

ये भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: इन सीटों के नतीजों पर रहेगी सबकी नजर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें