फोटो गैलरी

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश: जानिए, किस जाति ने किस दल को किया पसंद

हिमाचल प्रदेश: जानिए, किस जाति ने किस दल को किया पसंद

हिमाचल प्रदेश की 66 फीसदी सीटों पर कब्जा करके भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यहां कांग्रेस को मात्र 30 फीसदी सीटें ही मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर चुनाव...

हिमाचल प्रदेश: जानिए, किस जाति ने किस दल को किया पसंद
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Wed, 20 Dec 2017 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश की 66 फीसदी सीटों पर कब्जा करके भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यहां कांग्रेस को मात्र 30 फीसदी सीटें ही मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटों पर चुनाव जीता है, वहीं कांग्रेस ने मात्र 21 सीटें जीती। तीन सीटें अन्यों के खाते में गई है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मण वोट सबसे ज्यादा मिले हैं, वहीं सबसे कम वोट मुस्लिम समुदाय से मिले हैँ। 

सीएसडीएस के लोकनीति प्रोग्राम के कॉ-डायरेक्टर सुहास पाल्शिकर का कहना है, 'हिमाचल प्रदेश में हमेशा से यह होता आया है कि वहां एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनती है। हालांकि वीरभद्र सिंह सरकार वास्तव में बहुत लोकप्रिय नहीं थी, लेकिन इस सरकार के प्रति ज्यादा असंतोष भी देखने को नहीं मिला। भाजपा ने यहां ना केवल बहुमत हासिल किया है, बल्कि भाजपा के वोट शेयर में भी काफी इजाफा हुआ है। वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो यह पार्टी गरीब तबके के वोटों को एकजुट करने में नाकाम रही।'

ऊंची जातियों का भाजपा को वोट
ब्राह्मण समुदाय के 56 फीसदी लोगों ने भाजपा, 35 फीसदी ने कांग्रेस और 10 फीसदी ने अन्य पार्टियों को अपना मत दिया। वहीं राजपूत समुदाय की बात की जाए तो 36 फीसदी ने कांग्रेस और 49 फीसदी ने भाजपा को वोट दिया। इसके साथ ही 15 फीसदी ने अन्यों को वोट दिया। अन्य ऊंची जाति के मतों का आंकड़ा देखा जाए तो इस समुदाय के 44 फीसदी वोट कांग्रेस के खाते में गए हैं, वहीं भाजपा को 7 फीसदी ज्यादा 51 फीसद इस समुदाय के वोट मिले हैं। पांच फीसदी वोट अन्य पार्टियों ने इस समुदाय से हासिल किए हैं।

Cast equations

भाजपा को ओबीसी मत 
अन्य पिछडा वर्ग से भी भाजपा के खाते में सबसे ज्यादा वोट गए हैं। 48 फीसदी मत ओबीसी वर्ग से भाजपा को मिले हैं, वहीं कांग्रेस को मात्र 43 फीसदी ही वोट इस समुदाय से मिल पाए। 9 फीसदी ओबीसी वोट अन्य पार्टियों के हिस्से में गए हैं। दलित वोटों की बात करें तो दोनों पार्टियों को करीब-करीब समान वोट मिले हैं। इस समुदाय के 48 फीसदी वोट कांग्रेस के हिस्से में गए, वहीं 47 फीसदी वोट भाजपा को मिले है। अन्य दलों को 5 फीसदी दलित वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

कांग्रेस के खाते में मुस्लिम वोट
वहीं, प्रदेश के मुस्लिम समुदाय की बात करें तो इस समुदाय के 67 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले हैं और 21 फीसदी वोट भाजपा को मिले हैं। मुस्लिम समुदाय के 12 फीसदी अन्य दलों के खाते में गए हैं।
(आंकड़े चुनाव के बाद सीएसडीएस की ओर से करवाए गए सर्वे पर आधारित हैं।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें