अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी से मिलने के संकेत देकर सभी को चौंका दिया। महीनों तक ममदानी पर हमला करने वाले ट्रंप अब सहयोग की बात करते दिख रहे हैं। ममदानी की जीत के बाद दोनों नेताओं की भाषा बदलती नजर आ रही है।