उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पूरा परिवार घर के एक कमरे में सो रहा था। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई