राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर अब सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी यूपी सरकार और मंदिर प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है। अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में छोटे-मोटे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े लोग शामिल हैं