उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने के प्रशासन के फैसले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक रुख अपनाया है। कोर्ट ने डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को कड़ी फटकार लगाते हुए यहाँ तक कह दिया कि ‘अगर कानून-व्यवस्था नहीं संभलती तो इस्तीफा दें या तबादला करवा लें।