
प्रयागराज के मेजा इलाके में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने अपनी प्रेमिका से शादी की राह में बाधा बन रहे उसके ताऊ की हत्या की साजिश रची। वारदात के दौरान दो चाचियां जाग गईं, तो उनकी भी बेरहमी से हत्या कर दी गई

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द बड़ी टूट होने वाली है। राजभर के बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करारा जवाब देते हुए कहा, जो डर जाएगा, वह छोड़कर चला जाएगा

17 जून, बुधवार, मिर्जापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसने खुद को महिला थाना में तैनात बताने का दावा किया, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस जांच में जुटी है।

#shankracharya #avimukteshwaranand #cmyogi #livehindustan Cow National Animal: Shankaracharya Avimukteshwaranand बोले- CM Yogi संत नहीं, मांस व्यापारी | UP
17 जून, बुधवार: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर कारों से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 10 नई कारें जलकर नष्ट हो गईं। दमकल और रेलवे टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
17 जून, बुधवार: कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाश्ते की टेबल पर रखे काजू, बादाम और किशमिश लेने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
17 जून, बुधवार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील बनाने से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह अनुशासनहीनता है और जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी सजगता, गंभीरता और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
प्रयागराज के मेजा इलाके के कुकुरकटवा गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। आखिर इस तिहरे हत्याकांड के पीछे क्या वजह थी? क्या यह एकतरफा प्यार का मामला था
16 जून, मंगलवार, अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि गड़बड़ी मामले में चर्चाओं में आए रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जमीन 2008 में खरीदी थी और 50 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा पूरी तरह भ्रामक है।
16 जून, मंगलवार: वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अपने शिव थीम आधारित डिजाइन को लेकर चर्चा में है। त्रिशूल, डमरू और शिवलिंग से प्रेरित वास्तुशिल्प के साथ यह स्टेडियम अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द उद्घाटन की तैयारी है।