दिल्ली दंगों की साज़िश केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने छहों आरोपियों—उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शादाब अहमद और मोहम्मद सलीम खान—से अपने परमानेंट पते देने को कहा और साफ किया कि ज़मानत पर होने वाली बहसें अब समय सीमा में होंगी।