रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े इस केस में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें बहादुरगढ़ से चार शूटरों को पकड़ा गया।