नमो भारत रैपिड ट्रेन के वायरल अश्लील वीडियो मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। वीडियो में दिखने वाली छात्रा ने कथित तौर पर मानसिक दबाव और सामाजिक बदनामी के डर में आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे बचाया और इलाज के बाद दूसरे शहर में रिश्तेदारों के घर भेज दिया।