चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई 16 फरवरी तक टाल दी है और सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार आश्वासन देने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ।