
संसद के बाहर आज पहली बार कुछ अलग देखने को मिला. विपक्ष और पक्ष दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ नारे लगाने पड़े. प्रदर्शन के बीच दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. किसने क्या कहा. देखिए इस वीडियो में

#jharkhand #studentprotest #abvp #hemantsoren #livehindustan Jharkhand Student Protest: ABVP ने विधानसभा घेरा तो BJP ने फूंका टायर | Ranchi | Hemant Soren | JPSC

ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026 पर राज्यसभा में चर्चा हुई. चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बिल का विरोध किया. और कहा कि जब तक बिल में दलित, आदिवासियों का आरक्षण ना हो.. तब तक बिल का विरोध करेंगे. क्या कुछ बोले. देखिए इस वीडियो में

11 अगस्त, मंगलवार: मंदसौर में जनहित और किसान हित के मुद्दों को लेकर शिवसेना UBT ने गांधी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। संगठन ने जिला अस्पताल में SDP मशीन और स्थायी टेक्नीशियन, 2020 से लंबित किसान मुआवजे के भुगतान और कथित अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
11 अगस्त, मंगलवार: डिंडौरी के बाईपास स्थित राय सिटी चौराहे पर झोपड़ी के अंदर 48 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
गौतम अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है। न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने अडानी के खिलाफ चल रहे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक मामले को खारिज करने की अमेरिकी न्याय विभाग की मांग को मंजूरी दे दी। यह मामला भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं और सरकारी अधिकारियों को कथित रिश्वत के आरोपों से जुड़ा था
केंद्र सरकार की एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल नीति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई ह।विशेषज्ञों ने E20 पेट्रोल से पर्यावरण,भूजल और कृषि व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर गंभीर चिंता जताई है।दिल्ली में हुई एक परिचर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि एथेनॉल के लिए मक्के की बढ़ती मांग से खेती का पैटर्न बदला
11 अगस्त, मंगलवार: शिमला के भराड़ीघाट में चलती कार पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से कारोबारी अनिल बख्शी की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से 2 नेशनल हाईवे समेत 204 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
11 मंगलवार, अगस्त: थावे थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास और ननद को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
11 अगस्त, मंगलवार: शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के दमकी टोला सरकारी स्कूल में नशे में धुत युवक ने क्लासरूम में घुसकर हंगामा किया। युवक ने बच्चों के सामने गाना गाया, गाली-गलौच और शिक्षक से मारपीट की तथा गोली मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।