
4 अगस्त, मंगलवार, नई दिल्ली: संसद परिसर में सांसद रवि किशन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके पंडित जी ने उन्हें आज मौन रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'आज मेरा मौन व्रत है' और इसके बाद विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया।

31 जुलाई, शुक्रवार, नई दिल्ली: संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दान पात्र के साथ नजर आए, जबकि राहुल गांधी ने उसमें पैसे डाले। प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे।

29 जुलाई, बुधवार, नई दिल्ली: लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने एक छात्रा से हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके बयान पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।

29 बुधवार, जुलाई: दिल्ली के द्वारका में बीच सड़क पर चलती DTC बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
29 जुलाई, बुधवार, नई दिल्ली: लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चीन, जापान, फिनलैंड और सिंगापुर के परीक्षा मॉडल का उल्लेख करते हुए पेपर लीक रोकने के लिए कई सुझाव दिए।
28 जुलाई, मंगलवार, लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने छात्र आंदोलन और युवाओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें छात्रों पर गर्व है। उन्होंने कुछ सांसदों की भाषा पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि डेलिमिटेशन बिल को लेकर सरकार दबाव की राजनीति कर रही है।
28 जुलाई, मंगलवार, लोकसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़ी संख्या में प्राइमरी स्कूल बंद किए, जिससे पिछड़े, दलित और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक स्कूल बंद होने का भी दावा किया।
28 जुलाई, मंगलवार, लोकसभा में चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में हुई हालिया घटनाएं उन्हें इमरजेंसी की याद दिलाती हैं। उन्होंने आंसू गैस और अन्य कार्रवाई का उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा तथा राजनीतिक परिवर्तन का भरोसा जताया।
25 जुलाई, शनिवार: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों ने जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
23 जुलाई, गुरुवार: दिल्ली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संसद में बात तभी होगी जब पहले इस्तीफा दिया जाए, बिना इस्तीफे के कोई वार्ता नहीं होगी।