देश के कई राज्यों में दस दिनों की \"ब्रेक\" मॉनसून अवधि के बाद मॉनसून ने धीरे-धीरे सक्रिय होना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी मॉनसूनी हवाएं चलने लगी हैं। ये हवाएं 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच सकती हैं।
बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में होने वाली है मॉनसून की एंट्री