
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान एक यात्री सीढ़ी हवा के झोंकों से बेकाबू होकर विमान से जा टकराई। घटना में एयर इंडिया के 3 विमानों को नुकसान पहुंचा। वायरल वीडियो ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार भाषण दिया. जंतर-मंतर पर दिए अपने भाषण में अभिजीत दीपके ने अपनी मां और बहन के डर और उनके भावुक होने का जिक्र करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला.

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां सुबह आग लगने की वजह से 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग लगी, तो होटल का मेन गेट बंद था. मालवीय नगर के जिस होटल में ये हादसा हुआ, उसका नाम होटल फ्लरिश इन है.

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी. दर्दनाक हादसे में 20 लोगों के मौत की खबर बताई जा रही है. ये होटल इमारत के नीचे चलाया जा रहा था. मिनटों में आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया. वहीं जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से कूदे.
फरीदाबाद में एनआईटी-3 मस्जिद चौक के पास एलिवेटेड रोड और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर निर्माण के लिए नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों को भी धवस्त किया गया। इसके विरोध में नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद धरने पर बैठ गए
फरीदाबाद की भारत कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। उस समय छात्र अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली के नेहरू प्लेस में शर्मनाक हरकत की गई. दो लड़कियों के साथ देश की राज्यधानी में छेड़छाड़ की. इस वीडियों में दोनों लड़कियों से ही सुन लीजिए पूरी आपबीती
दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट के बाद चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तड़के हुआ, जब लोग सो रहे थे और आग तेजी से फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग 12 मंजिला इमारत के 10वें फ्लोर के एक फ्लैट में शुरू हुई और तेजी से 9वें और 11वें फ्लोर तक फैल गई।आग की लपटें और घना काला धुआं फैलने से इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और वे जान बचाकर बाहर निकल आए।
दिल्ली अमर कॉलोनी में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद हत्या। पूर्व नौकर गिरफ्तार, भरोसे के साथ हुई खौफनाक दरिंदगी से सनसनी फैल गई. क्राइम कथा दिव्यांशु सिंह के साथ सुनिए पूरा वाकया…