Hindi Newsवीडियो देश तीन सिद्धांतों के आधार पर सीमा विवाद का समाधान चाहते हैं: राजनाथ सिंह

तीन सिद्धांतों के आधार पर सीमा विवाद का समाधान चाहते हैं: राजनाथ सिंह

Vinit TiwariDelhiThu, 11 Feb 2021 11:59 AM

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लद्दाख की स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साल से जारी गतिरोध के बीच चीन के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर की कई वार्ताएं हुईं, मगर अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि बातचीत के दौरान भारत ने ड्रैगन को चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए तीन सिद्धांतों को सुझाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम तीन सिद्धांतों के आधार पर सीमा विवाद का समाधान चाहते हैं। 1. दोनों पक्षों द्वारा एलएसी को माना जाए और उसका आदर किया जाए 2. किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा स्थिति को बदलने का प्रयास न किया जाए 3. सभी समझौतों का दोनों पक्षों द्वारा पूर्ण रूप से पालन किया...