तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक फिर ट्वीट कर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर जारी विवाद को हवा दे दी है। तृणमूल सांसद ने BBC की बैन डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ट्विटर पर शेयर किया है। महुआ ने पहली बार 22 जनवरी को इस डॉक्यूमेंट्री का लिंक शेयर किया था। लेकिन वे लिंक काम नहीं कर रहा था फिर मंगलवार को भी महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक डाला है।