Hindi Newsवीडियो देश युवक ने युवती को गोद में उठाकर पुल से नीचे फेंका

युवक ने युवती को गोद में उठाकर पुल से नीचे फेंका

Pebble feedDelhiFri, 31 Jul 2020 05:30 PM

बीते 29 जुलाई की रात में एक युवक ने महिला को गोद में उठाकर पुल से नीचे फेंक दिया। थाना महाकाल क्षेत्र के हरी फाटक ओवर ब्रिज के नीचे महिला की लाश मिलने के बाद में पुलिस को लगा कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन बाद में आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद असली कहानी का पता चला। युवक खुद को युवती का पति बताता था। पुलिस के मुताबिक युवक, महिला को घर ले जाना चाहता था। लेकिन युवक की मां महिला को स्विकार नहीं करती थी। बीच में महिला किसी और पुरूष के साथ रहने लगी थी। इस बात से आरोपी पुरूष नाराज था और उन दोनों के बीच अक्सर इस बात को लेकर विवाद भी होता रहता था। महिला के साथ लगभग आधे घंटे तक पुल पर बैठने के बाद युवक ने नीचे फेंका। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस के सामने आरोप स्वीकार कर लिया है।