अयोध्या में राम मंदिर के चंदा में कथित हेराफेरी को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़ने की मांग की. मंगलवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भक्तों का पैसा हड़प लिया है.