9 जून 2024 जम्मू के रियासी में 9 जून को आतंकवादियों ने शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर हमला किया था. इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी और 41 घायल हुए थे. रियासी बस हमले में फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है. पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है. आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों की 11 टीमें काम कर रही हैं. 11 जून 2024 रियासी के बाद आतंकवादियों ने 11 जून को कठुआ को निशाना...