ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों में हमलों की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात सीसीएस की बैठक के बाद बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से फोन पर बात कर शांति और सुरक्षा पर चर्चा की।