गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम को सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी। 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। देश के 106 नागरिकों को ये पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इनमें 6 लोगों को पद्म विभूषण 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशीNRIPIOOCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया...